Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शूटिग से ज्यादा प्रचार करना मुश्किल : अभय

abhay deol upcoming movie is chakravyuh

10 अक्टूबर 2012

मुम्बई। बेहतरीन अदाकरी के लिए पहचाने जाने वाले अभय देओल को फिल्म की शूंटिग से ज्यादा फिल्म का प्रचार करना कठिन लगता है। उन्होंने कहा, "फिल्म की शूटिंग करने से ज्यादा कठिन उसका प्रचार करना है। आपको काफी धैर्य रखना होता है। यह थका देने वाला होता है।"


36 वर्षीय अभय ने कहा, "कोई भी ऊब जाएगा। यहां कई प्रकाशक और चैनल हैं। यह काफी निराश कर देने वाला होता है जब बेवकूफी भरी खबरें बनाई जाती हैं जो पूरी तरह से झूठी होती हैं और हर कोई इसे सही ठहराने के लिए सवाल पूछता है। आप सूत्रों के हवाले से खबर बना सकते हैं और इसे वैध करार दे सकते हैं।"


ऐसी खबर है कि वह फिल्म 'चक्रव्यूह' के निर्देशक प्रकाश झा से नाराज हैं और फिल्म के प्रचार में हिस्सा नहीं ले रहे।


जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब सूत्र से पूछे जाने के लिए कहा। 'चक्रव्यूह' 24 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।


 

More from: Khabar
33322

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020