Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एक्शन करने के काबिल हैं अनुष्का : आर्य

aarya-anushka-06082013
6 अगस्त 2013
चेन्नई|
तमिल रोमांस फिल्म 'इरंदम उलागम' में दक्षिण की प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ी बनाने वाले तमिल अभिनेता आर्य ने कहा है कि अनुष्का एक्शन दृश्यों के करने के लिए एकदम ठीक हैं और उनका एक्शन बनावटी भी नहीं लगता। आर्य ने आईएएनएस से कहा, "सभी अभिनेत्रियां आसानी से एक्शन नहीं कर सकतीं। एक्शन के लिए सही कदकाठी की जरूरत होती है और मुझे लगता है कि अनुष्का इसके लिए बिल्कुल फिट हैं। लड़ाई के दृश्य करने के लिए वह बहुत योग्य हैं इसलिए यह बनावटी भी नहीं लगता।"

अनुष्का तेलुगू फिल्म 'अरुं धति' में पहले भी तलवार से लड़ाई और घुड़सवारी कर चुकी हैं। फिल्म में उनके अभिनय कौशल की खासतौर से प्रशंसा की गई थी।

अनुष्का आने वाली तेलुगू ऐतिहासिक फिल्मों 'रुधर्मादेवी' और 'बाहुबली' में विशेष एक्शन के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

'इरंदम उलागम' में भी अनुष्का एक्शन अवतार में दिखाई देंगी।

आर्य ने कहा, "लड़ाई के दृश्यों में वह कमाल की लग रही थीं। उनके एक्शन का सबसे अच्छा कौशल तलवार के साथ लड़ाई में देखा जा सकता है। कुछ दृश्यों में उन्होनें कलाबाजी का प्रदर्शन किया है। मुझ यकीन है कि दर्शकों को उनका प्रदर्शन पसंद आएगा।"

सेल्वराघवन द्वारा निर्देशित 'इरंदम उलागम' फंतासी और एक्शन के सेट से सजी दो अलग-अलग लोकों की प्रेम कहानी है।
More from: Khabar
34890

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020