Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऐसा मच्छर जो खून नहीं चूसता

a mosquitoe not suking the blood
 22 जून 2012

सिडनी। अब आपको यह डर नहीं सतायेंगा िक  मच्छर आपका खून  चूसेगे, क्योंकि आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने मच्छर की एक ऐसी प्रजाति खोजी है जिसे पहली बार अंडे देने के लिए अन्य प्रजातियों के विपरीत खून चूसने की जरूरत नहीं पड़ती है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम क्यूलेक्स मोलेस्टस रखा है। इस प्रजाति की मादाएं अपने शरीर के पोषक तत्वों का प्रयोग अंडे देने के लिए करती हैं। यह क्षमता ऑटोजेनी कहलाती है। अन्य प्रजातियों के मच्छरों को अंडे देने से पहले खून की आवश्यकता होती है।

नई खोजी गई इस प्रजाति के मच्छर मुख्यत: भूमिगत जल निकासी टैंकों और पाइपों को अपना घर बनाते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस प्रजाति के मच्छर तालाबों, जलाशयों या आर्द्र भूमि के बजाय भूमिगत जीवन के प्रति अनुकूलित होते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी मेडिकल स्कूल के कीट विज्ञानी एवं शोध दल के प्रमुख कैमरन वेब के अनुसार क्यूलेक्स मोलेस्टस में कई चौंकाने वाली बातें हैं। उन्होंने बताया, "यदि इस प्रजाति की मादा को खून का आहार दिया जाए तो यह तब तक नहीं काटती जब तक कि अंडे न दे दे।"

कैमरन के अनुसार इस खोज का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि हम भूमिगत जल संग्रहण व्यवस्था की डिजायनिंग करते समय मच्छरों के खतरों को ध्यान में रखें।

वेब ने बताया कि इस प्रजाति की खोज में उन्होंने दो साल बिताए हैं। यह खोज जर्नल ऑफ वेक्टर इकोलोजी में प्रकाशित हुई है।

ऐसा माना जा रहा  है कि क्यूलेक्स मोलेस्टस 1940 के दशक में अमेरिकी सैनिकों के साथ यहां यहां आया।

More from: Rang-Rangili
31392

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020