Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना में सीटों का बंटवारा जल्द : सोलंकी

ग्वालियर, 8 अगस्त

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सीटों का बंटवारा आने वाले एक-दो दिनों में हो जाएगा।

पार्टी कार्यालय में शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए सोलंकी ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार को हटाना भाजपा तथा शिवसेना का पहला लक्ष्य है।

गैर मराठी के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना की अलग-अलग राय है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह मुद्दा उठा था और विधानसभा चुनाव में भी इसकी चर्चा होगी। दोनों दल साझा कार्यक्रम लेकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

(IANS)


 

More from: Khabar
719

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020