Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओडिशा में लू से मरने वालों की संख्या 9 हुई

9 of the death tol from heat stroke in orrisa

23 मई 2012
 
भुवनेश्वर।  ओडिशा में मंगलवार को लू से और पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वर्ष लू से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार और पांच लोगों की मौत  लू लगने से हुई है। ये मौतें बालासोर, बौध और गंजाम जिलों में हुई हैं।

उन्होंने बताया कि बालासोर में तीन तथा बौध और गंजाम जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत लू से हुई है। बलासोर में तीन पुरुषों की मौत क्रमश: 11, 13 और 17 मई को हुई। स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि अब की है।

राज्य में मंगलवार को सुबर्णपुर कस्बा सबसे गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई अन्य स्थानों पर तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


 

More from: Khabar
30843

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020