13 जुलाई 2012
रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की कमी का सामना कर रहा है। विधानसभा में गुरुवार को जानकारी दी गई कि जहां राज्य में कुल 178 आईएएस अधिकारी होने चाहिए थे उसकी जगह अभी 126 अधिकारी ही हैं। मतलब राज्य में 52 आईएएस अधिकारियों की कमी है।
मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस के धर्मजीत सिंह द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में बताया, "राज्य में 52 आईएएस अधिकारियों की कमी है। जबकि यहां 178 आईएएस अधिकारी रखे जा सकते हैं।"
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बाबत केंद्र सरकार से कई लिखित संवाद बनाए। हाल ही में उसने मार्च महीने में केंद्र सरकार से संपर्क किया था लेकिन अब तक नतीजा सिफर रहा।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।