Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मप्र में शिक्षकों के 26 हजार पद मंजूर

26 thousand post of teachers approved in madhya pradesh

15 मई 2012

भोपाल। मध्य प्रदेश की माध्यमिक विद्यालयों के लिए 26 हजार 26 शिक्षकों के पदों को मंजूरी दे दी गई है। स्वीकृत पदों में से 13 हजार 13 पद पदोन्नति के जरिए तथा शेष 13 हजार 13 पद संविदा शाला शिक्षक (श्रेणी-दो) के जरिए भरे जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों के पद मंजूर किए जाने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। मंत्रिपरिषद ने शासकीय सेवा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दी जाने वाली संविदा नियुक्ति के सम्बंध में दो बच्चों तक के प्रतिबंध को समाप्त करने का निर्णय लिया। अब कितने भी बच्चे होने पर नियुक्ति में बाधा नहीं आएगी। बहरहाल, यह निर्णय आदेश जारी होने की तिथि से लागू होगा और पुराने प्रकरण इसमें शामिल नहीं होंगे।

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के परम्परागत और वंशानुगत मछुआरों के कल्याण और विकास के लिए मध्य प्रदेश राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने मछुआ पंचायत में इस बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। यह बोर्ड मछुआरों के कल्याण और विकास के लिए नई योजनाएं बनाने, पुराने कार्यक्रमों में परिवर्तन तथा अन्य विषयों में प्रासंगिक सुझाव देगा।

मंत्रिपरिषद ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 420 पद के सृजन को भी स्वीकृति दी तथा वन्यप्राणियों द्वारा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की स्थिति में दी जाने वाली राहत की व्यवस्था में बदलाव के लिए प्रावधानों में संशोधन करने का निर्णय लिया।

More from: Khabar
30743

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020