Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

12 वर्षीया बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया

12 year old girl delivers baby

30 मार्च, 2011

लंदन। एक 12 वर्षीया डच किशोरी ने अन्य छात्रों के साथ अपने स्कूली दौरे में एक बच्चे को जन्म दिया है जबकि उसे इस बात का एहसास तक न था कि वह गर्भवती है।

समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाओं के एक प्रवक्ता का कहना है, "न तो लड़की और न ही उसके परिवार को इस बात का एहसास था कि वह गर्भवती है और न ही उसमें ऐसे कोई बाहरी लक्षण थे जिनके आधार पर यह समझा जा सके।"

यह लड़की उत्तरी नीदरलैंड के ग्रोनिंजेन की रहने वाली है। पिछले सप्ताह अपने साथी छात्रों के साथ एक स्कूली यात्रा के दौरान अचानक ही उसके पेट में बहुत तेज दर्द उठने लगा था।

वहां मौजूद निरीक्षक ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को इसकी सूचना दी जब एम्बुलेंस कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लड़की बच्चे को जन्म देने वाली है। इसके बाद उसे एक नजदीकी इमारत में ले जाया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

लड़की और उसका नवजात शिशु दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

More from: Rang-Rangili
19581

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020