Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विवाह की कसमें दोहराएंगे जीटा, डगलस

zeeta eagles will marry again

3 अक्टूबर 2012


लास एंजेलिस। अभिनेत्री कैथरीन जीटा जोन्स व उनके पति माइकल डगलस एक निजी समारोह में अपने विवाह की कसमें दोहराना चाहते हैं। दोनों का विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। दोनों बीच में कठिन दौर से गुजरे हैं। डगलस को जहां गले के कैंसर की परेशानी हो गई थी, वहीं जीटा को बाईपोलर 2 बीमारी से उबरने के लिए पुनर्वास केंद्र जाना पड़ा था।

अब वे पुरानी कड़वी यादों को भुला देना चाहते हैं और अपने विवाह को और मजबूत बनाना चाहते हैं।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, "वे कठिनाई भरे सालों को पीछे छोड़ देना चाहते हैं। यह बरमुडा में एक निजी समारोह होगा।"

उनके दो बच्चे डायलन माइकल डगलस व कैरिस जीटा डगलस हैं।

 

 

More from: samanya
33168

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020