Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ज़हीर खान इसी साल एक्ट्रेस ईशा शरवानी से रचाएंगे निकाह !

Zaheer Khan will marry actress Isha Sarawani
11 अप्रैल 2011

मुंबई। किसना, यू मी और हम व लक बाई चांस जैसी फिल्मों में दिखायी दे चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी को अब जीवनसाथी मिल गया है। जहीर खान के रुप में। जी हां, क्रिकेटर जहीर खान। जहीर खान इसी साल ईशा से निकाह रचा सकते हैं। जहीर और ईशा काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ हैं, और अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद जहीर खान की प्राथमिकता में शादी करना भी है। सूत्रों की मानें तो घरवालों का जहीर पर खासा दबाव है कि वह अब अपनी गर्लफ्रेंड ईशा से शादी रचा ले।

प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना ईशा की पढ़ाई-लिखाई कई शहरों में हुई है और उनका एक घर तिरुअंतपुरम में है। ईशा अक्सर वहीं रहती हैं। सूत्रों की मानें तो जहीर भी छुट्टियों में वहां कई बार गए हैं।

दक्ष सेठ डांस कंपनी की प्रमुख डांसर ईशा का पहला प्यार नृत्य है। लेकिन, इस नृत्य के बीच कब उन्हें जहीर से प्यार हो गया-पता ही नहीं चला। जहीर के कुछ खास मित्रों की मानें तो जहीर ने ईशा को मुंबई में आशियाना दिलाने में मदद की और यहीं से दोनों की दोस्ती कुछ आगे निकल गई।

ईशा और जहीर 2005 में उस समय मिले थे, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना दौरा खत्म कर लौट रही थी। विदाई समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें ईशा ने भी डांस किया था। हालांकि दो साल बाद 2007 में दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आईं, लेकिन इस चिंगारी ने उनका प्यार का आशियाना तबाह नहीं किया। या यूं कहें दोनों प्रेमी इतने संतुलित थे कि उन्होंने कुछ गलतफहमियों से अपने रिश्ते खराब नहीं होने दिये।

फिलहाल,जहीर और ईशा दोनों ने इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ठोस सूत्रों के मुताबिक इसी साल दोनों शादी रचा लेंगे। वैसे,दोनों की ही उम्र शादी लायक भी है!
More from: samanya
19884

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020