Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यश चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

yash chopara admit in hospital


 14 अक्टूबर 2012
 
मुम्बई। फिल्मकार यश चोपड़ा को कमजोरी महसूस होने के बाद मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। यह जानकारी अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को दी। अस्पताल के प्रवक्ता डा. सुधीर डागाओंकार ने आईएएनएस को बताया, "जी हां, यश चोपड़ा लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।"


अस्पातल के सूत्र ने बताया कि चोपड़ा को कमजोरी महसूस होने के बाद शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें एक या दो दिन में अस्ताल से छुट्टी मिल सकती है।


चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म के निर्देशक हैं। अगले महीने की 13 तारीख को दीवाली के दिन प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।


एक सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को चोपड़ा एक पार्टी में गए थे। अगले दिन वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई गम्भीर बात नहीं है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा।


चोपड़ा को उनकी 'दाग','दीवार', 'चांदनी' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

More from: samanya
33380

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020