Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शिल्पा शेट्टी का बेटा विआन भी अभिनेता बनेगा?

shilpa shetty son viaan

7 जून 2012

विआन राज कुंद्रा। क्या इस नाम का बंदा भी भविष्य में बॉलीवुड में दिखाई देगा। जी नहीं, ये कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी के साहेबजादे हैं, जिन्होंने अभी चंद दिनों पहले ही इस दुनिया में कदम रखा है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे का नाम विआन राज कुंदरा रखा है। काफी माथापच्ची के बाद यह नाम तय किया है। सूत्रों की मानें तो शिल्पा ने 100 से ज्यादा नामों पर गंभीर चर्चा करने के बाद इस नाम को तय किया है।

36 साल की शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "जी हां, यह अधिकारिक है, आज नामकरण समारोह था, हमारे बेटे का नाम विआन राज कुंदरा रखा गया है। इस नाम का अर्थ है, 'जीवन और ऊर्जा से भरा हुआ।"'

शिल्पा शेट्टी के बेटे के नाम का खुलासा करने के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने सवाल किया कि क्या विआन भी बॉलीवुड में कदम रखेगा। हालांकि, इस सवाल का अभी कोई मतलब नहीं है लेकिन लोगों को यह जानने की बेकरारी अभी से है और ट्विटर पर यह बात दिखायी दे गई। फिलहाल शिल्पा शेट्टी ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया है।

साल 2009 में लंदन में रहने वाले राज कुंदरा से शादी करने वाली शिल्पा ने बीती 21 मई को बेटे को जन्म दिया। यह कुंदरा का दूसरा बच्चा है। इससे पहले उनके अपनी पूर्व पत्नी कविता से डेलीना नाम की एक बेटी है।

राज कुंदरा ने भी लोगों को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने बेटे से परिचित कराया।

उन्होंने लिखा, "ट्विटर के सबसे कम उम्र के उपयोगकर्ता मेरे बेटे विआन राज कुंदरा का स्वागत कीजिए।"

More from: samanya
31104

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020