Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रस्ताव का समर्थन किया तो 'हड्डियां तोड़' दूंगा:श्रीलंकाई मंत्री

LTTE, mervyn silva,human right voilation in srilanka, geneva, break bones

24 मार्च  2012

कोलम्बो |  श्रीलंका के मंत्री मेरविन सिल्वा ने उन तीन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हड्डियां तोड़ने की चेतावनी दी है, जिन्होंने जेनेवा में अमेरिकी प्रस्ताव के समर्थन में अभियान चलाया है। इस प्रस्ताव को कोलम्बो विरोधी करार दिया गया है। समाचार पत्र 'संडे लीडर' में शनिवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, सिल्वा की यह टिप्पणी मानवाधिकार कार्यकर्ता सुनंदा देशप्रिय, निमालका फर्नाडो और पकियासोथी सरवनमुत्तू के लिए है।

सिल्वा ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने ही फ्री मीडिया मूवमेंट के संयोजक पोडला जयंथा को श्रीलंका छोड़ने के लिए मजबूर किया।

जयंथा ने अपने ऊपर हुए घातक हमले के बाद भयभीत होकर देश छोड़ दिया है। माना जाता है कि वह अमेरिका में रह रह हैं।

सिल्वा ने श्रीलंकाई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जेनेवा में हाल में सम्पन्न हुए मानवाधिकार परिषद के सत्र में श्रीलंका सरकार के खिलाफ अभियान चलाया।

परिषद में एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसमें गृह युद्ध के दौरान तमिलों के खिलाफ सेना द्वारा किए गए मानवाधिकार उल्लंघनों की निंदा की गई है।

More from: samanya
30021

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020