Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्या किम कारदाशियां ने कर ली केनी वेस्ट से सगाई?

what kim kardarishan engaged with kene west


 27 अक्टूबर 2012

लंदन। हमेशा चर्चा में रहने वाली सोशलाइट किम कारदाशियां के बारें में खबर है कि उन्हें को हाल ही में मियामी में हीरे की अंगूठी पहने देखा गया। इससे इस अफवाह को बल मिल रहा है कि क्या कारदाशियां ने अपने पुरुष मित्र केनी वेस्ट के साथ सगाई कर ली है? वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 32 साल की कारदाशियां को मियामी में बुधवार को देखा गया। देखने वालों का कहना था कि उनकी छोटी अंगुली में बड़े आकार की हीरे की अंगूठी थी।

कारदाशियां ने अब तक अपने पूर्व प्रेमी क्रिस हम्परीस को तलाक नहीं दिया है। इसकी प्रक्रिया अभी जारी है। कारदाशियां ने हालांकि दूसरी शादी करने और परिवार शुरू करने की बात बेबाकी से की है।


हाल ही में कारदाशियां ने स्वीकार किया था कि उन्हें वेस्ट के रूप में मनचाहा वर मिल गया है। वेस्ट और कारदाशियां के बीच बीते छह महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा अब यह तो वक्त बतायेगा कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

More from: samanya
33531

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020