Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृश्चिक राशिफल 2020 - Vrishchik Rashi 2020 | Vrishchik Rashifal 2020

वृश्चिक राशिफल 2020वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपकी साहित्य कला में रुचि बढ़ेगी। वर्ष के प्रारंभ में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रह सकता है। आपके अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बिगड़ सकता है। परंतु जल्द ही आप उस पर नियंत्रण करना प्रारंभ कर देंगे। आपके कार्यों में सफलता मिलनी प्रारंभ हो जाएगी आपके लिए आगे प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। नौकरी में प्रगति के योग बनेंगे। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। ऐसे समय में आपका पराक्रम बहुत ही अच्छा रहेगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से भूमि को विक्रय करके धन अर्जित करने का योग बना हुआ है। इस क्रय-विक्रय के कारण लाभ से आपको राज्य सरकार के द्वारा समस्या उत्पन्न हो सकती है परंतु ऐसे में आपको आपके परिवार की पूर्ण सहमति प्राप्त होगी। आपका लगाया गया धन आपके लिए लाभकारी होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आप विजयी होंगे। परंतु महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व ध्यान देना अति आवश्यक होगा।

शिक्षा के दृष्टिकोण से आपको तैयारी की आवश्यकता है। आपके मन में भटकाव और आलस्य की उपस्थिति हो सकती है। प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों पर अभिभावकों की दृष्टि अति आवश्यक है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता से आपके माता-पिता अति प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के विचारों में बदलाव आ सकता है। परंतु यह कुछ समय के लिए ही होगा। प्रेम प्राप्ति का समय अच्छा है। नए प्रेमी युगल के लिए यह समय उत्तम कहा जाएगा। एक दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। माता की तरफ से प्रेम विवाह के लिए जल्द ही सहमति प्राप्त हो जाएगी किंतु पिता के लिए थोड़ा प्रयास करना होगा।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से संतान को पेट से संबंधित समस्या रह सकती है। वहीं माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं इसलिए सावधान रहें तथा तीव्र गति से वाहन ना चलाएं। कार्यों में हुई रुकावटों से मनोविकार की उत्पत्ति हो सकती है। (vrishchik Rashi 2020).

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार करियर

वृश्चिक राशिफल 2020 में इस वर्ष के प्रारंभ में थोड़ी मानसिक तनाव और कार्य में बाधा की स्थिति बनी रहेगी। आप के अधिकारियों से आपका बहुत अच्छा तालमेल नहीं रहेगा। परंतु मार्च के बाद से यह स्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में आना प्रारंभ हो जाएंगी। हर क्षेत्र में आप बहुत अच्छा करने में सक्षम हो पाएंगे। कार्य में सफलता मिलेगी जो कार्य आपको दिया जाएगा। वह सही समय पर पूर्ण हो पाएगा। आपके पदोन्नति के बहुत अच्छे योग बनना प्रारंभ हो जाएंगे। जो जातक सरकारी नौकरियों के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनको यहां पर सफलता की प्राप्ति होगी। कार्य में वृद्धि होगी। अगस्त महीने से आपको कुछ मानसिक तनाव का अनुभव हो सकता है। साथ ही आप अपने कार्य स्थान में परिवर्तन का विचार करेंगे। ऐसी परिस्थितियाँ निर्मित हो जाएंगी कि आपको अपने स्थान से त्यागपत्र देना पड़ सकता है। परंतु यह स्थिति आपके आने वाले समय के लिए सुनहरे भविष्य के लिए होगी। क्योंकि आपकी दूसरी नौकरी पहले से ज्यादा अच्छी और पद तथा वेतन वाली होगी। भविष्य में भी वह आपके लिए पहले से काफी ज्यादा उन्नति दायक रहेगी और आपको सफलता प्रदान करने वाली होगी। इस वर्ष आपके शरीर में कार्य को लेकर थोड़ा आलस्य आ सकता है जिससे कि आपको सावधान रहना है। आपका पराक्रम बहुत अच्छा होगा परंतु आलस्य की प्रवृत्ति ही आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेगी।

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार आर्थिक जीवन

वृश्चिक राशि 2020 के अनुसार इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। भूमि विक्रय से धन अर्जित होगा। साथ ही आप कुछ नए वाहन भी खरीदेंगे। लाभ के पश्चात भूमि के कार्य को लेकर अथवा किसी अन्य लाभ को लेकर राज्य के कर्मचारी के द्वारा कष्ट अथवा राज्य के द्वारा कष्ट होने का योग बनता है। किसी प्रकार का नोटिस आपके पास आ सकता है। इसलिए सावधानी के साथ आप कार्य करें। आपको आपके घर से इस विषय में अर्थात कार्य को लेकर पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। कचहरी तथा राज्य सरकार से सम्बंधित जगह पर आपके अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं जिससे आर्थिक हानि होने की संभावना है। परंतु कोर्ट में आपकी विजय निश्चित है इसलिए वहां पर किए गए धन आपके लिए लाभकारी होंगे। फरवरी तक आय में काफी ज्यादा वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों के हित में आप खर्च करने में पीछे नहीं हटेंगे। यह जानते हुए भी ये पैसे आपको नहीं मिल पायेंगे। मार्च में कुछ समय के लिए आर्थिक परेशानियां सामने आएंगी। आमदनी ठीक नहीं रहेगी परिवार आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आर्थिक रूप से परिवार वालों की उम्मीदें पूर्ण नहीं हो रही हैं। नए उद्यम तथा कोई नया व्यवसाय यदि आप करना चाहते है तो अप्रैल तक रुक कर ही आगे बढ़ें। परिवार सदस्य आपके प्रति अच्छा बर्ताव करेंगे और पुराने ऋण की वसूली भी हो जाएंगी।

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा के दृष्टिकोण से इस वर्ष आपको विशेष ध्यान और तैयारी की आवश्यकता है क्योंकि वर्ष के प्रारंभ से ही आपके मन में भटकाव प्रारंभ हो जाएगा। आप आलस्य के कारण अध्ययन में पूर्ण रूप से रुचि नहीं दिखा पाएंगे जिससे की आपके पास क्षमता होते हुए भी आप बहुत अच्छे परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। इसलिए प्रारंभ से ही प्रयास आपके लिए अति आवश्यक है। जो छात्र प्रारंभिक शिक्षा में हैं उनके लिए यह वर्ष धीमी गति से प्रगति का है। ऐसे समय में अभिभावकों का उनके ऊपर ध्यान देना अति आवश्यक होगा। तथा माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए इस वर्ष विशेष तौर पर तैयारी की आवश्यकता वाला रहेगा। आलस्य उनके लिए अहितकारी होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए यह वर्ष लाभदायक कहा जाएगा। अच्छे शिक्षा संस्थान दाखिला होने की संभावना है। आयुर्वेद ,भौतिक विज्ञान, राजनीति शास्त्र तथा आयुर्वेद की दवाओं से संबंधित शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को इस वर्ष थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इच्छा के अनुसार परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। जबकि विद्युत से संबंधित उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर कहा जाएगा। मशीनरी अर्थात मैकेनिकल से संबंधित छात्रों की प्रगति तथा उच्च शिक्षा तीव्र गति से आगे बढ़ेगी। परंतु इसके लिए जहां तक संभव हो अगस्त से पहले ही पूर्ण रूप से तैयारी कर लें तो अति उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार पारिवारिक जीवन

इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा आप की सफलता से आपके परिवार वाले प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है शिक्षा के क्षेत्र में सफलता से माता-पिता विशेष प्रभावित रहेंगे। परिवार के साथ की गई लंबी यात्रा विशेष लाभदायक सिद्ध नहीं होगी परंतु एक सुखद अनुभव यह होगा कि आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन आपका उत्तम रहेगा। माता-पिता से लाभ की प्राप्ति के योग बनते हैं माता से विशेष लगाव रहेगा संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि इस वर्ष आपकी संतान भी ईश्वर पर ज्यादा विश्वास करेगी तथा पढ़ाई में उसकी रुचि कम हो सकती है। वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार आपको मई और जून के महीने में जीवनसाथी से आपका तनाव होगा जीवनसाथी की बातों को आप पूर्ण रूप से समझ नहीं पाएंगे। उनका व्यवहार आपके प्रति बदला बदला नजर आएगा तथा जून के पश्चात परिवर्तन आएगा तथा स्थिति में सुधार होगी। जून में आप अपने शब्दों पर पूर्ण नियंत्रण रखने का प्रयास करें क्योंकि आपके द्वारा अप शब्दों के चयन के कारण आप की हानि हो सकती है परिवार और अपने ही लोगो से दुश्मनी होने की संभावना बनेगी। वर्ष के मध्य में आपके अन्दर आत्मविश्वास की कमी स्पष्ट परिलक्षित होगी। जो कि आपके पारिवारिक जीवन में कलह का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार प्रेम और वैवाहिक जीवन

वृश्चिक राशिफल 2020 में आपको जीवनसाथी का सुख आपको प्राप्त होगा परंतु बीच में थोड़ा मतभेद होने के कारण आप दोनों के मध्य कड़वाहट आएगी जिसे आसानी से हटाया जा सकता है। इस वर्ष वैवाहिक जीवन का आप सुख प्राप्त कर पाएंगे। यदि आप विवाह करना चाहते हैं तो आपके लिए यह उत्तम समय आ चुका है। अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति होगी तथा इस वर्ष सगाई और विवाह संपन्न होने के योग बनेंगे। यदि आप अकेले हैं तो आपको अच्छा साथी प्राप्त होगा जिसके साथ आप अपने मन की बात कह सकते हैं। प्रेम विवाह के दृष्टिकोण से भी यह वर्ष आपके लिए अच्छा है। इस वर्ष प्रेम विवाह के लिए आपको माता से सहमति शीघ्र प्राप्त हो सकती है। प्रेम विवाह के लिए सितंबर और अक्तूबर के मध्य में अपनी इच्छा रखें। आपको सफलता मिलाने के योग बनेंगे। क्योंकि यह समय बहुत प्रेम की दृष्टिकोण से अच्छा है।

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य

वृश्चिक राशिफल 2020 में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु अगस्त में आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। कार्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। इसके अलावा कचहरी आदि के कार्यों को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। इस वर्ष में जून में पत्नी के स्वास्थ्य को भी लेकर आप परेशान रह सकते हैं। वहीं संतान के स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। संतान को पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अक्टूबर से नवंबर के मध्य इच्छाओं के विपरीत परिणाम हो सकते हैं। उत्साह नहीं दिखाने के कारण आपको समस्या आ सकती है। आप छोटी-मोटी बीमारी था हल्की दुर्घटना से पीड़ित हो सकते हैं। यह समय जोख़िम उठाने का नहीं है। पारिवारिक कलह कुछ समय के लिए मानसिक शांति भंग कर सकती है जिससे मनोविकार उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य की समस्या के कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब नहीं रहेंगे। गूढ़ विज्ञान की और आपकी रुचि जागृत होगी। कुछ अच्छे अनुभव भी प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार प्रभावी उपाय

  • मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करें
  • स्त्रियों का सम्मान करें और बड़ों की सेवा करें
  • केले के वृक्ष में जल अर्पित करें आपके लिए अति उत्तम होगा।
  • श्री गणेश की आराधना करें तथा 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
More from: Jyotish
36902

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020