Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महिलाएं ही कर सकती हैं महिलाओं की मदद : विवेक

vivek says about women saftey

29 दिसम्बर 2012

मुम्बई। अभिनेता विवेक ओबेराय का कहना है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तभी खत्म हो सकते हैं, जब महिलाएं अपने परिवार के पुरुषों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाएं। विवेक (36 वर्ष) को मुम्बई में उनके सुनामी राहत कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "प्रत्येक मां को अपने बच्चों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाना चाहिए। अगर लड़का लड़की के बारे में कुछ बुरा बोले, तो मां को उसे उसी वक्त थप्पड़ लगाना चाहिए। तभी लड़कों को समझ आएगी।"


अंतर्राष्ट्रीय मॉडल नाओमी वाट्स ने भी हस्तलिखित पत्र भेजकर विवेक के राहत कार्यो की तारीफ की है।


विवेक ने कहा कि भविष्य में महिलाएं ही महिलाओं की रक्षा करेंगी। महिलाओं के लिए सम्मान विकल्प मात्र न होकर एक जरूरत है।


उन्होंने कहा, "जनाक्रोश और उत्साह बहुत जल्द ठंडा पड़ जाता है। हम उत्साहित होकर मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकालते हैं और अंत में सब कुछ भूल जाते हैं। आज आंदोलन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है।"


 

More from: samanya
34218

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020