Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मोदी कर्मयोगी हैं : विवेक ओबरॉय

vivek-oberoi-bollywood-21042014
21 अप्रैल 2014
मुंबई|
अभिनेता विवेक ओबरॉय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी के समर्थन में आगे आए हैं। उनका कहना है कि मोदी एक कर्मयोगी हैं और देश को उनकी जरूरत है। 37 वर्षीय विवेक ने यहां शनिवार को एक प्रेसवार्ता में मुंबई के 15 प्रसिद्ध नामों को समर्थन देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आज देश को नरेंद्र मोदी की जरूरत है। वह विकास पुरुष हैं। उन्होंने गुजरात में अपना काम साबित किया है। लोग उनके खिलाफ सवाल खड़े कर रहे हैं, लेकिन मेरे ख्याल से मोदीजी बोलते कम और करते ज्यादा हैं।"

विवेक ने कहा, "आपको बॉलीवुड को एक समुदाय के रूप में नहीं देखना चाहिए, हर कोई अलग-अलग है। मैं सबसे यही अपील करना चाहता हूं कि स्वयं को एक समूह जैसे हिंदू, मुस्लिम या दलित की विचारधारा से न जोड़ें। ऐसी राजनीति अब रुकनी चाहिए। जाति को वोट न करें, वोट जरूर करें।"

फिलहाल 16वीं लोकसभा के आम चुनाव चल रहे हैं और मुंबई में 24 अप्रैल को चुनाव होना है।
More from: samanya
36714

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020