Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विवेक ओबेराय पिता बने,घर बेटे का आगमन

vivek-oberoi-become-father

6 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा के घर एक बेटे ने जन्म लिया है। विवेक ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आज मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन है। प्रियंका और मेरे घर में एक सुंदर और स्वस्थ लड़के ने जन्म लिया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं आप सभी के द्वारा भेजे गए प्यार, दुआ और आर्शीवाद के लिए आप सभी के प्रति तहेदिल से आभार प्रकट करता हूं।"

अभिनेता सुरेश ओबेराय के बेटे विवेक ने कर्नाटक के दिवंगत मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका से 2010 में शादी की थी।

उनके इस खबर के खुलासे के बाद बॉलीवुड में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

अभिनेत्री जेनिलिया डिसूजा ने ट्विटर पर लिखा, "विवेक और प्रियंका को बधाई। मुझे यकीन है कि यह सबसे खास दिन है, बच्चे को देखने और गले लगाने का इंतजार नहीं कर सकती।"

उनके पति अभिनेता रितेश देशमुख और फिल्मकार कुमार तौरानी ने भी ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी।

More from: samanya
34480

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020