Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'1920 ' से अलग है '1920' : एविल रिटर्न्‍स'

vikram bhatt avil returns is a different movie

18 अक्टूबर 2012


मुम्बई। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि उनकी नई फिल्म '1920: एविल रिटर्न्‍स' 2008 में आए इसके पहले संस्करण '1920' से बिल्कुल अलग है। एक प्रेस वार्ता में 43 वर्षीय विक्रम ने कहा, "नया संस्करण बनाते वक्त हमने पाया कि इसकी कहानी और कलाकार बिल्कुल अलग होने चाहिए। नाम के अलावा कुछ भी एक जैसा नहीं होना चाहिए। जब से हम ऐसी फिल्में बना रहे हैं हमने यह चलन बरकरार रखा है। '1920: एविल रिटर्न्‍स' का इसके पहले भाग से कोई लेना देना नहीं है।"


इस फिल्म में अभिनेता आफताब शिवदासानी ने मुख्य भूमिका निभाई है जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड करियर का 13वां साल पूरा किया है। उनके साथ फिल्म में अभिनेत्री टिया बाजपेयी और विद्या मालवाडे भी नजर आएंगी।


'1920 : एविल रिटर्न्‍स' 2 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।

18 अक्टूबर 2012


नई दिल्ली। टेलीविजन कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के छठे संस्करण की एक कड़ी में महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ गैंगनैम शैली में नृत्य करते नजर आए। शाहरुख और कैटरीना ने फिल्म 'जब तक है जान' के प्रचार के लिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने हाजिरजवाब और नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया।


गैंगनैम एक अद्भुत और विचित्र नृत्य शैली है जो दक्षिण कोरिया के रैपर पीएसवाई के द्वारा प्रचलित हुई है। यह शैली तेजी बढ़ रही है और अब बॉलीवुड कलाकार भी इस शैली को अपनाने लगे हैं।


कार्यक्रम के दौरान अमिताभ के आग्रह करने पर शाहरुख ने कैटरीना के साथ गैंगनैम शैली में नृत्य किया और इस दौरान बाद में तीनों मंच पर नृत्य करते नजर आए।


 

More from: samanya
33452

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020