Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विद्या को बिकनी पहनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो !

vidhya in bikini needed action
8 मार्च 2011
मुंबई। यह सिर्फ एक अभिनेत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ का मामला नहीं है। यह चारित्रिक हनन का मामला भी है। अफवाह फैलाने का मामला भी है। और साइबर दुनिया में मिली छूट के दुरुपयोग का मामला भी है। विद्या बालन इन फर्जी तस्वीर बनाने वाले 'शिकारियों' की पहली शिकार नहीं हैं। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा से लेकर प्रीति जिंटा तक इनकी शिकार हो चुकी हैं।
 

लेकिन, पहले मामला समझ लीजिए। विद्या बालन की तस्वीर को कुछ साइबर बदमाशों ने एक पुरुष पत्रिका के कवर पेज पर छपा दिखा दिया। वो भी बिकनी में। ऐसी तस्वीर कि आंखें ठहर जाएं। आखिर, विद्या बालन गंभीर फिल्म अभिनेत्रियों में हैं,जिन्हें अकसर हम साड़ी और भारतीय परिधानों में देखते हैं। लेकिन, सवाल सिर्फ बिकनी पहनने का नहीं है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां मॉडलिंग और अपने किरदार की मांग के अनुरुप बिकनी पहनती रही हैं। आज भी पहन रही हैं। सवाल यह है कि विद्या ने ऐसा नहीं किया और उनकी इस तरह की तस्वीर बनाई गई और उसे इंटरनेट पर प्रसारित किया गया।

विद्या बालन खुद तस्वीर देखकर हैरान-परेशान हैं। विद्या का कहना है कि यह फोटो उनका नहीं है और न ही उन्होंने कभी फिल्म या किसी विज्ञापन के लिए इस तरह का कोई फोटो शूट कराया है। विद्या इस मामले में झूठ बोलेंगी, ऐसा कतई नहीं है क्योंकि इस बात की पुष्टि पत्रिका कर सकती है।

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरों को मॉर्फ करने की हरकतें लगातार बढ़ रही हैं। इन साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जरुरी है। निश्चित रुप से उन्हें पकड़ना आसान नहीं है। लेकिन, इस बाबत कवायद शुरु होनी चाहिए। विद्या बालन की तस्वीर से छेड़छाड़ के बाद अब इस गंभीर मुद्दे की तरफ ध्यान जाना ही चाहिए।

 

 

 

More from: samanya
19053

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020