Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुझे और डेविड को एक दूसरे पर गर्व है : विक्टोरिया

victoria-beckham-hollywood-30112013
30 नवंबर 2013
लंदन|
फैशन डिजायनर विक्टोरिया बेकहम कहती हैं कि उन्हें और उनके पति डेविड बेकहम को एक-दूसरे पर गर्व है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, विक्टोरिया और डेविड ने साथ-साथ अच्छे और बुरे दिन देखे हैं, लेकिन दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ रहे हैं।

इस जोड़ी ने 13 साल पहले शादी की और उनके चार बच्चे ब्रुकलीन, रोमियो, क्रुज और हार्पर हैं।

विक्टोरिया ने कहा, "डेविड और मैं एक-दूसरे के साथ रहे हैं। हमने साथ में अच्छे और बुरे दिन देखे हैं, लेकिन हमें एक दूसरे पर गर्व है।"

विक्टोरिया यह भी कहती हैं कि वह और उनके बच्चों को डेविड के फुटबॉल करियर पर गर्व है। डेविड ने इसी साल मई में सन्यास लिया है।
More from: samanya
35708

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020