Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वन्या को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब

vanya mishra, vanya gets famina miss india world title

31 मार्च 2012

मुम्बई |  जालंधर की रहने वाली वन्या मिश्रा को शुक्रवार को यहां पेंटालून फेमिना मिस इंडिया (पीएफएमआई) वर्ल्ड 2012 का ताज पहनाया गया। वन्या को यहां आयोजित एक समारोह में यह खिताब दिया गया।

वह इस साल होने वाली वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चेन्नई की रोचेली मारिया राव को मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब दिया गया है जबकि पुणे की प्राची मिश्रा को मिस इंडिया अर्थ का खिताब मिला है।

अभिनेत्री सोनम कपूर व सोनाली बेंद्रे, फिल्मकार एकता कपूर व रोहित शेट्टी, क्रिकेटर हरभजन सिंह, डिजाइनर राघवेंद्र राठौर, गायक सोनू निगम व टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर की ज्यूरी ने विजेताओं का चुनाव किया। उन्होंने 20 प्रतिभागियों में से तीन सर्वश्रेष्ठ का चुनाव किया।

पूर्व मिस इंडिया कनिष्ठा धनकर, हस्लीन कौर व अंकिता शौरी ने विजेताओं को ताज पहनाया।

भवंस ग्राउंड में यह प्रतिस्पर्धा हुई। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नर्गिस फाकरी ने प्रस्तुति दी। गायक व अभिनेता अली जफर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

More from: samanya
30193

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020