Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

42 साल बाद बड़े पर्दे पर वैजयंतिमाला की वापसी !

vajantimala back in bollwood after forty two years

1 अक्टूबर 2012


मुम्बई।  बीते दौर की मशहूर अभिनेत्री वैजयंतिमाला बाली 42 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह संदीप मालानी की फिल्म 'जानलेवा 555' में नजर आएंगी। 76 वर्षीया वैजयंतिमाला अंतिम बार 1970 में प्रदर्शित 'गंवार' में नजर आई थीं। वह फिल्म शुरू होने से पहले के दो से तीन मिनट के वीडियो में दिखेंगी। फिल्म में बताया गया है कि गांवों में कोबरा के काटने से जिन बच्चों का जीवन खतरे में पड़ जाता है, उन्हें कैसे बचाया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि 'जानलेवा 555' से अस्पतालों के लिए वेंटिलेटर सिस्टम्स हासिल करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो यह एक अच्छा विचार है और गांव में रहने वालों खासतौर पर सांप के काटने की चपेट में आने वाले बच्चों के लिए यह बहुत उपयोगी है।"


वैजयंतिमाला ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "सांप के काटने से मरने वाले बच्चों को बचाने के लिए इस तरह का वेंटिलेटर सिस्टम एक बहुत महान काम है। मैं इसकी प्रशंसा करती हूं। मैं फिल्म के निर्माताओं को सफलता की शुभकामनाएं देती हूं और हर किसी से अनुरोध करती हूं कि वे यह फिल्म देखें क्योंकि यह अपनी तरह की अलग फिल्म है।"


कल्पना पंडित ने इसका निर्माण किया है और इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। अनंत नाग व आकाश होरा ने भी इसमें अभिनय किया है, फिल्म 19 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।


 

More from: samanya
33141

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020