Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'सिंह साहेब द ग्रेट' में उर्वशी करेंगी आइटम नंबर

urvashi-to-make-item-number-in-singh-saheb
17 मार्च 2013

मुंबई। फिल्म निर्माता अनिल शर्मा 'सिंह साहेब द ग्रेट' के पहले चरण की शूटिंग भोपाल में पूरा कर चुके हैं। वह अब इस फिल्म के गाने की शूटिंग फिल्म की मुख्य अदाकारा उर्वशी रौतेला के साथ करेंगे। 'गदर-एक प्रेम कथा' और 'अपने' के निर्देशक ने अपना ध्यान फिल्म में आम आदमी के जीवन पर केंद्रित किया है।

शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म के दूसरे चरण की शुरुआत 24 मार्च को मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में होगी। स्टूडियो में शादी का एक भव्य सेट बनाया गया है। यहां गाने को उर्वशी पर फिल्माया जाएगा।" इस फिल्म में एक आइटम सांग भी है।

'सिंह साहेब द ग्रेट' 18 वर्षीय उर्वशी की पहली फिल्म है। इस फिल्म में वह 56 वर्षीय सन्नी देओल के साथ प्यार का इजहार करती नजर आएंगी।
More from: samanya
34699

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020