Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहाना

up in the temperature down weather is lovely


9 जुलाई 2012

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 48 घंटों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस व आगरा का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

More from: samanya
31704

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020