Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पारिवारिक हास्य फिल्म का निर्देशन करेंगे उमेश शुक्ला

umesh shukla will direct family drama-


11 दिसम्बर 2012

मुंबई। फिल्म 'ओ माइ गाड' के निर्देशक उमेश शुक्ला को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका वाली पारिवारिक हास्य फिल्म के निर्देशन का प्रस्ताव मिला है। शुक्ला ने बताया, "इस बारे में बात चल रही है। अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी तय नहीं हुआ है। फिलहाल मैं स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं।"


शुक्ला ने कहा कि सिन्हा परिवार ने अपने बैनर के लिए एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए उनसे सम्पर्क किया है। यह एक मुद्दे पर आधारित पारिवारिक हास्य फिल्म होगी। सोनाक्षी फिल्म में मुख्य भूमिका में होगी।


गौरतलब है कि सोनाक्षी के भाई लव भी अभिनय के क्षेत्र में हैं, लेकिन शुक्ला के अनुसार, पूरे सिन्हा परिवार को फिल्म में लेने की योजना नहीं है।


 

More from: samanya
34058

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020