Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बाल संरक्षण गृह में 2 बच्चियों से दुराचार

minors raped in child home, two minors raped in child protection home

6 अप्रैल 2012

लखनऊ |  इलाहाबाद में राजकीय बाल संरक्षण गृह के चपरासी द्वारा बच्चियों से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश देते हुए बाल संरक्षण गृह की अधीक्षिका उर्मिला गुप्ता को निलम्बित कर दिया है। चपरासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब तक दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस को अंदेशा है कि बाल संरक्षण गृह की अन्य लड़कियां भी इसका शिकार हो सकती हैं।

शहर के शिवकुटी इलाके के राजकीय बाल संरक्षण गृह के चपरासी विद्या भूषण (44 वर्ष) को गुरुवार रात वार्डन की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। इस संस्थान में 10 साल उम्र तक की लड़कियों को रखा जाता है और विद्या यहां पिछले पांच साल से कार्यरत था।

इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर) शैलेश कुमार यादव ने बताया कि अब तक दो बच्चियों के साथ बलात्कार किए जाने पुष्टि हो चुकी है और एक के साथ दुराचार के प्रयास की बात सामने आई है।

उन्होंने कहा, "सभी बच्चियों से पूछताछ की जा रही है। हम इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं कि और बच्चियों को चपरासी ने अपना शिकार नहीं बनाया होगा। मामले की गहन जांच जारी है।"

उधर पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि बाल संरक्षण गृह से गोद ली गई एक बच्ची ने अपने माता-पिता को अपने साथ हुए दुराचार के बारे में बताया, तो मामले का खुलासा हुआ। उस बच्ची के माता पिता ने वार्डन के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद रात को कार्रवाई की गई।

चौहान ने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी चपरासी के साथ कोई अन्य भी इस घिनौने कृत्य में संलिप्त था।

More from: samanya
30370

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020