Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टॉम हार्डी होंगे नए बांड?

tom-hardi-gems-hollywood-16092013
16 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेता टॉम हार्डी जेम्स बांड श्रंखला की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए डेनियल क्रेग के अनुबंध को पूरा होने का इंतजार करना होगा। 

इस अनुबंध के मुताबिक, क्रेग को अगले दो संस्करण में भी मुख्य भूमिका निभानी होगी। लेकिन उनके अनुबंध समाप्ति से पहले नए बांड की खोज की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

हार्डी इस किरदार में बिल्कुल सटीक लगेंगे इसलिए उन्हें इसका सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

डेली स्टार सनडे समाचार पत्र के मुताबिक, सूत्रों ने बताया, "हार्डी सूची में शीर्ष पर हैं। उनकी इच्छा जानने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है और वह इसके लिए उत्साहित हैं।"

इससे पहले सीन कॉनर, पियर्स ब्रासनैन, राजर मूर, डेविड निवेन और टिमोथी डाल्टन बांड की भूमिका निभा चुके हैं। 
More from: samanya
35216

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020