Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'3जी' में सिर्फ 3 चुंबन दृश्य हैं : नील

three-kiss-scenes-in-3g-0301201309876546
28 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश एक साक्षात्कार के दौरान तब बिफर पड़े, जब उनसे '3जी' फिल्म में सोनल चौहन के साथ उनके 30 चुंबन दृश्यों के बारे में पूछा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में इस तरह के सिर्फ तीन दृश्य हैं और उन्हें भी बहुत सलीके से फिल्माया गया है। नील ने कहा, "जब आप लोग इस तरह के सवाल करते हैं, मुझे बुरा लगता है। आप कहते हैं कि इसका संबंध दोनों के निजी समीकरण से है लेकिन कैसे? हम पर्दे पर किस तरह के समीकरण की बात कर कर सकते हैं। आप पूछ रहे हैं कि फिल्म में चुंबन के 30 दृश्य हैं, नहीं, सिर्फ तीन हैं। आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।"

जब उनको बताया गया कि फिल्म के बारे में ऐसी खबरें आई थीं, नील ने नाराज होते हुए कहा, "हम भी काफी खबरें सुनते हैं, अगर मैं आपके बारे में बकवास लिखूं तो क्या आप विश्वास करने लगेंगे? हमारे साथ भी ऐसा ही है, हमारे बारे में ऐसा बहुत कुछ लिखा जाता है, जो सही नहीं होता।"

शांतनु रे छिब्बर निर्देशित फिल्म '3जी' 15 मार्च को प्रदर्शित हो रही है।
More from: samanya
34638

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020