Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में होगी सीरिया पर चर्चा

the united nation human rights council will  discuss on syria

31 मई 2012  
 
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद शुक्रवार को यहां विशेष सत्र आयोजित करेगी, जिसमें सीरिया की स्थिति व वहां हाल में हुए नरसंहार पर चर्चा होगी। सीरिया के होउला में पिछले शुक्रवार को 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। विपक्षी दलों का कहना था कि ये मौतें सरकारी बलों की गोलीबारी का नतीजा थीं वहीं सीरियाई अधिकारियों ने इसके लिए आतंकवादी व अतिवादी समूहों को दोषी ठहराया था।

यह सीरिया पर परिषद का चौथा विशेष सत्र होगा।

कतर, तुर्की, अमेरिका, सऊदी अरब, कुवैत, डेनमार्क व यूरोपीय संघ के राजदूतों ने एक पत्र लिखकर बुधवार को सीरिया पर विशेष सत्र के आयोजन का अनुरोध किया था। पत्र पर परिषद के 21 सदस्य देशों व 30 प्रेक्षक देशों के हस्ताक्षर थे।

विशेष सत्र के आयोजन के लिए परिषद के एक-तिहाई या 16 या इससे अधिक सदस्यों की सहमति की आवश्यकता होती है।

 

More from: samanya
30972

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020