26 मार्च 2012
नई दिल्ली | चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के भारत दौरे से पहले 27 वर्षीय एक तिब्बती युवक ने विरोध स्वरूप सोमवार को जंतर-मंतर पर खुद को आग लगा ली। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में रहने वाले तिब्बती युवक जैमफेल येशी ने दोपहर 12.40 बजे खुद को आग लगा ली, जहां करीब 100 तिब्बती नागरिक सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे थे।
येशी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 90 प्रतिशत तक जल चुका है। उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
चीनी राष्ट्रपति 28 मार्च से नई दिल्ली में शुरू होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण कोरिया) सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आ रहे हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।