Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'घायल रिटर्न्‍स' से निर्देशन में वापसी करेंगे सन्नी

sunny-deol-bollywood-29112013
29 नवंबर 2013
मुंबई|
अभिनेता सन्नी देओल 'घायल रिटर्न्‍स' के जरिए एक बार फिर निर्देशन में उतरेंगे। यह 1990 की फिल्म 'घायल' का अगला संस्करण है। इसकी शूटिंग 2014 के फरवरी में शुरु होगी। शुरुआत में ऐसी खबर थी कि इसका निर्देशन राहुल रवैल करेंगे। लेकिन सन्नी के करीबी सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "सन्नी 'घायल रिटर्न्‍स' का निर्देशन करेंगे और इसमें पुरानी कहानी को नहीं दोहराया जाएगा, लेकिन अमित मेहरा के किरदार को आगे बढ़ाया जाएगा।"

सन्नाी ने इससे पहले कहा था कि 'घायल' के प्रदर्शन के बाद से ही वह इसका अगला संस्करण बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सनी ने 1999 में 'दिल्लगी' का निर्देशन किया था जिसमें उनके भाई बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

'घायल' में मिनाक्षी सेशाद्री और राज बब्बर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।
More from: samanya
35702

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020