Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'कांची से मिलेगी बॉलीवुड को नई सुपरस्टार : सुभाष घई

subhash ghai next new flim is kanchi

 
20 नवंबर 2012

मुम्बई।  फिल्म 'कांची' के लिए एक नई लड़की की तलाश कर रहे निर्माता निर्देशक सुभाष घई का कहना है कि इसका किरदार करने वाली अभिनेत्री बॉलीवुड की सुपरस्टार बन जाएगी। घई ने एक बयान में कहा, "कांची' की पूरी कहानी पर नजर डालने के बाद अब हम इस बात से आश्वस्त हैं कि जो भी लड़की 'कांची' का किरदार करेगी वह फिल्म प्रदर्शित होते ही रातोंरात सुपरस्टार बन जाएगी।"


'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक' और 'ताल' जैसी फिल्में बनाने वाले घई के मुताबिक महिला प्रधान इसकी कहानी उनकी अन्य फिल्मों से ज्यादा अच्छी है।


उन्होंने कहा, "यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी कहानी है, जिसमें बहुत सारा जुनून, ऊर्जा और नाटक है। यह आम और खास दोनों ही वर्ग के लिए है। मैं अपनी फिल्म को शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन मैं उस भाग्यशाली लड़की की तलाश कर रहा हूं जो 'कांची' की भूमिका निभाएगी।"


फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू की जाएगी।


 

More from: samanya
33771

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020