Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड ने दी शाहरुख को जन्मदिन की बधाई

srk birthday

 
2 नवंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता शाहरुख खान ने शुक्रवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया और इस अवसर पर बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें मुबारकबाद दी। फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और अन्य कई हस्तियों ने ट्विटर के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी।


करन ने लिखा, "देश को प्यार करना सिखाने वाले शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई।"


अनुभव ने लिखा , " सिनेमा के ऐतिहासिक घटनाओं में काफी कम लोगों का जिक्र होता है। आप उनमें से एक हैं। शाहरुख को जन्मदिन की बधाई।"


विवेक ओबेरॉय ने लिखा, "शाहरुख को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।"


इनके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख, तुषार कपूर, श्रेयश तलपडे, आफताब शिवदासानी, अभिनेत्री दिया मिर्जा और नेहा धूपिया ने भी उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी।


 

More from: samanya
33599

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020