Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गुटबाजी से दूर रहें सांसद : सोनिया

sonia lesson to mp

9 मई 2012

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी सांसदों से कहा कि उन्हें गुटबाजी से बचना चाहिए और विपक्ष के साथ एक अनुशासित दल के रूप में लड़ना चाहिए तथा पार्टी नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों के बारे में एकसुर से बातें करनी चाहिए।

गांधी ने पार्टी सांसदों की एक बैठक में कहा, "हम हर तरह की गुटबंदी त्यागकर हर स्तर पर एक अनुशासित दल के रूप में लड़े। हमारी हार-जीत को तय करने वाला यही एक मात्र महत्वपूर्ण कारण होगा।" बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उपस्थित थे।

सोनिया ने अपने सम्बोधन में सख्त बातें कीं और कहा कि देश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि "यदि हमें जनता की इस भावना को चुनावी जीत में बदलना है तो अपनी प्रतिबद्धता और एकता प्रदर्शित करनी होगी।"

सोनिया ने पार्टी नेताओं से कहा कि "विपक्ष के दोमुंहेपन और उसके विघ्नकारी रवैये को बेनकाब करें" और "सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं और उसका बचाव करें", क्योंकि "सरकार की आलोचना करने का चलन चल पड़ा है।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हम अपनी उपलब्धियों पर पूरा जोर देकर और आत्मविश्वास के साथ बात करें और कठिन आर्थिक समय के बावजूद हमारे पास गिनाने के लिए पर्याप्त उपलब्धियां हैं। हम अपनी सरकार की उपलब्धियों और अपने महत्वाकांक्षी विधायी एजेंडे को सामने लाएं।"

More from: samanya
30690

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020