3 नवंबर 2012
नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का कहना है कि महिला सेलिब्रिटी हस्तिायों के मां बनने के बाद उनके वजन को लेकर कोई शोर शराबा नहीं होना चाहिए। साथी ही उन्हें अपना वजन अपनी इच्छा अनुसार घटाना चाहिए। बीते कुछ समय से एश्वर्या राय, लारा दत्ता और शिल्पा शेट्टी जैसी अभिनेत्रियां प्रसव के बाद अपना वजन बढ़ने की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। लेकिन सोनाली मानती है कि आपको अपनी मर्जी से वजन घटाना चाहिए।
उनका रणवीर नाम का एक सात वर्षीय बेटा भी है। उन्होंने बताया, "जब आपको लगे कि आपको अपना वजन घटाना चाहिए, तभी ऐसा करना चाहिए। अगर मैं अपने वजन से खुश हूं, तो उसके बारे में किसी को कुछ भी बोलने का हक नहीं है।"
37 वर्षीय अभिनेत्री फिल्मकार गोल्डी बहल की पत्नी हैं। वह आखिरी बार वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में नजर आईं थी।
वह जल्द ही वर्ष 2010 में आई फिल्म 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुम्बई' के सिक्वेल में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। फिल्म में इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।