Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अजय ने सीखाया बाइक चलाना: सोनाक्षी सिन्हा

sonakshi sinha said ajay devgan taught how to ride bike

27 सितम्बर 2012


मुम्बई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में बाइक पर स्टंट करती नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने फिल्म में अपने सह-कलाकार अजय देवगन से बाइक चलाना सीखा। फिल्म में सोनाक्षी सिख लड़की का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कुछ स्टंट दृश्य करने के लिए बाइक पर शानदार संतुलन बनाया। यह रोमांटिक कॉमेडी 13 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।


जिस वक्त सोनाक्षी को कहा गया कि फिल्म में उनकी एंट्री बाइक पर होगी, तो वह थोड़ा चिंतित हो गईं। लेकिन उन्होंने अजय से कुछ मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद इस चुनौती को स्वीकार करने का फैसला कर लिया।


एक सूत्र ने बताया, "सोनाक्षी ने पहले कभी बाइक नहीं चलाई थी, इसलिए वह इस स्टंट को लेकर थोड़ी चिंतित थी। अजय ने उन्हें बाइक चलाने में मदद की।"


'सन ऑफ सरदार' का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है और निर्माण अजय देवगन फिल्म्स और वायआरवी इंफ्रा एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से किया है।


 

More from: samanya
33084

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020