Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सर्जरी के बाद पहली बार घर से बाहर निकले शत्रुघन

sonakshi sinha father shatrughan sinha out form home after sugery


24 अगस्त 2012

नई दिल्ली।  अनुभवी अभिनेता शत्रुघन सिन्हा अपने दिल की बाइपास सर्जरी के बाद पहली बार बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक नाटक देखने के लिए घर से बाहर निकले। शत्रुघन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया था कि वह अपनी बेटी की बात नहीं टाल सकते और जब सोनाक्षी ने उन्हें आने वाली फिल्म 'ओ माय गॉड' से प्रेरित नाटक 'कृष्ण बनाम कैन्हया' देखने के लिए उनके साथ जाने को कहा तो वह खुशी से मान गए।


सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "कल मैं अपने पापा को 'कृष्ण बनाम कैन्हया' नाटक देखने के लिए ले गई..अस्पताल के बाद वह पहली बाहर घर से निकले।"


'ओ माय गॉड' के आइटम नम्बर 'गो गो गोविंदा' में काम करने वाली सोनाक्षी ने लिखा, "परेश रावल और अन्य कलाकारों ने जबरदस्त प्रस्तुति दी...हमें नाटक बहुत पसंद आया।"


शत्रुघन की दिल की सर्जरी बीती 16 जुलाई को हुई थी और उन्हें आराम की सलाह दी गई थी।

 

More from: samanya
32454

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020