Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बर्फ से अमरनाथ यात्रा की तैयारी प्रभावित

snow affected the prepartion of amarnath yatra

15 जून 2012

बाल्तालय़। बर्फ और विपरीत मौसम की वजह से इस बार अमरनाथ यात्रा बेस कैम्प में लंगर लगाने का कार्य प्रभावित हुआ है। यह बात लंगर व्यवस्थापकों ने गुरुवार को कही।

एक व्यवस्थापक अजय कुमार ने  कहा, "मैं 14 साल से लंगड़ लगाने बालताल आ रहा हूं, लेकिन इतनी बर्फ कभी नहीं देखी। जमीन पर इतना अधिक बर्फ होने के कारण हम लंगड़ नहीं स्थापित कर पा रहे हैं।"

हर साल हजारों तीर्थ यात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा करने के लिए इस बेस कैम्प पर पहुंचते हैं।

एक अन्य व्यवस्थापक फुलविंदर सिंह ने कहा, "मैं यहां 18 साल से आता रहा हूं। पहले कभी बेस कैम्प पर इतना बर्फ नहीं देखा। टेंट गाड़ने और सामानों की ढुलाई में परेशानी हो रही है।"

करीब दर्जन भर ट्रक बेस कैम्प पर से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं। मशीनों से बर्फ को काट कर ट्रकों तक पहुंचाया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन देखने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन के. चौधरी ने कहा कि बर्फ के बावजूद यात्रा तय समय से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष और राज्यपाल ने मंगलवार को वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और सैन्य अधिकारियों के साथ बेस कैम्प का दौरा किया था।

उन्होंने कहा, "मार्ग को खोलने के लिए कोशिश जारी है। हमें विश्वास है कि तीर्थ यात्रा 25 जून को शुरू हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "हमें विपरीत मौसम के कारण कठिनाई हो रही है। जो थम नहीं रहा है।"

अब तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

 

More from: samanya
31272

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020