Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिनीड ने माइली को खत लिखा

sinead-o-connor-singer-04102013
4 अक्टूबर 2013
लास एंजेलिस|
आयरिश गायिका सिनीड ओ'कॉनर ने माइली साइरस को एक खत लिखकर संगीत उद्योग को गंदा न करने की चेतावनी दी है। हाल में 'रेक्ड बॉल' वीडियो में नग्नता के चलते आलोचनाओं का सामना करने वाली माइली ने कहा कि यह सिनीड के वर्ष 1990 के गीत 'नथिंग कम्पेयर्स 2 यू' से प्रेरित था।

सिनीड ने खत में लिखा, "मुझे आपकी बेहद चिंता है कि आपके आसपास के लोग आपका नेतृत्व कर रहे हैं या आपको अंगप्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। या आपके ही इस विचार का समर्थन कर रहे हैं कि आपकी वीडियो में अंगप्रदर्शन या नग्नता 'बढ़िया' है।"

माइली को प्रसिद्धी डिजनी चैनल के शो 'हाना मोंटाना' में एक प्रसिद्ध किशोरी गायिका का किरदार निभाने से मिली।

सिनीड ने माइली को समझाया कि अंगप्रदर्शन उनकी बाल सितारे की छवि से पीछा छुड़ाने में मदद नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "आपका रिकॉर्ड बेहद अच्छा है। 'हाना मोंटाना' की छवि से पीछा छुड़ाने के लिए आपको कपड़े उतारने की जरूरत नहीं है। उसका अलग मुकाम है।
More from: samanya
35342

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020