Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिंह राशिफल 2019

सिंह राशि वाले जातक इस वर्ष आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको अपनी योग्यता दिखाने का पूर्ण सौभाग्य प्राप्त होगा। इस वर्ष आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालाँकि कई बार श्रेष्ठ होने का अहंकार भाव आपके मन में आ सकता है और यह आपकी परेशानी का सबब बन सकता है। सेहत के लिहाज़ से यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। आपका हेल्थ इंडेक्स लगभग 80% रहेगा। मामूली ज्वर, वायु विकार व रक्त रोग होने की संभावना है। अपनी रीड की हड्डी का ध्यान रखें। इस वर्ष आपका हैप्पीनेस इंडेक्स 60% रहेगा। आप अपने शुत्रुओं के बीच शक्तिशाली होंगे और मित्रों के लिए उदार भाव रखेंगे। कई बार आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

यह वर्ष आपके करियर के लिए बहुत शुभ नहीं है। आपका करियर इंडेक्स लगभग 20% रहेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। मनोरंजन के लिए आप कहीं सार्वजनिक स्थान पर जा सकते हैं। इस वर्ष आपको आर्थिक क्षेत्र में ज्यादा रिस्क उठाने की आवश्यकता नहीं है।

उपाय:

  • 1. चाँदी का ब्रेसलेट धारण करें।
  • 2. काला सफेद कुत्ता पालें।
  • 3. शनिवार के दिन जूते चप्पल दान करें।
  • 4. अपने पूजा स्थल में चाँदी की बाँसुरी स्थापित करें।

सुख शांति के लिए उपाय

  • 1.खुली जगह में भ्रमण करें।
  • 2.मनोरंजन के लिए टीवी या फिल्म देखें।
  • 3.अपने प्रियजनों से संपर्क बनाए रखें।
  • 4.अच्छे लेखन का अध्ययन करें।

उदाहरण - अभिनेत्री काजोल

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल देवगन का जन्मदिन 5 अगस्त को होता है। इस वर्ष काजोल अपने आपको आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगी। वह एक आशावादी व्यक्तित्व की मालकिन हैं। इस वर्ष उनमें अहंकार भाव अधिक होगा। आदेश सुनने पर वह अपना आपा खो सकती हैं। सेहत के लिहाज से यह वर्ष उनके लिए अति शुभ रहेगा। हेल्थ इंडेक्स 100% रहेगा।

इस वर्ष उनको मामूली एसिडिटी व बुखार रह सकता है। समय-समय पर उन पर आलस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस वर्ष उनका हैप्पीनेस इंडेक्स 90% रहेगा। वह अपने मित्रों के प्रति उदार भाव प्रदर्शित करेंगी। काज़ोल अपने आसपास की महिलाओं पर अपना प्रभुत्व बनाएंगी। करियर के लिहाज से यह वर्ष उनके लिए शुभ रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात् जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36855

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020