Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नवविवाहित विद्या, सिद्धार्थ के लिए पार्टी

sidhartha and vidhya marriage party

 5 जनवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड के नवविवाहित जोड़े विद्या बालन व सिद्धार्थ रॉय कपूर के सम्मान में शुक्रवार रात यहां एक पार्टी रखी गई। पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की। यूटीवी प्रमुख रोनी स्क्रूवाला व उनकी पत्नी जरीन ने यहां ब्रीच कैंडी स्थित अपने अपार्टमेंट में विद्या व सिद्धार्थ के लिए पार्टी दी थी।


पार्टी में बच्चन परिवार से अमिताभ, जया, अभिषेक व ऐश्वर्या ने शिरकत की। अन्य मेहमानों में फिल्मकार करन जौहर, अभिनेता अनिल कपूर, अभिनेत्री रेखा, फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी व अन्य हस्तियां मौजूद थीं।


कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन व उनका परिवार, राजकुमार हीरानी, अरबाज खान व प्रकाश झा भी इसमें शामिल हुए।


मेहमानों ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे पार्टी में आना शुरू किया और सबसे अंत में शाहरुख खान 1.45 बजे पहुंचे।


विद्या व सिद्धार्थ का विवाह 14 दिसम्बर, 2012 को हुआ था। उन्होंने एक निजी समारोह में तमिल व पंजाबी दोनों पद्धतियों से विवाह किया था।


 

More from: samanya
34283

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020