Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिब्बल ने 4जी सेवा शुरू की, 3जी को फ्लाप बताया

kapil sibal 4-G, sibal starts four g says three g is flop

10 अप्रैल 2012

कोलकाता | केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगवार को कोलकाता में 4जी सेवा शुरू की। इस दौरान सिब्बल ने स्वीकार किया कि 2जी सेवा की तरह 3जी सेवा लोकप्रिय नहीं हो सकी। सिब्बल ने देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी भारती एयरटेल की ओर से 4जी प्रौद्योगिकी पर आधारित अत्याधुनिक ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस (बीडब्ल्यूए) सेवा की शुरुआत की।

भारत में इस सेवा की पहली बार शुरुआत हुई है। 2जी और 3जी परिवार के उन्नत रूप, 4जी में 3जी की तुलना में पांच गुना अधिक तीव्र सेवा मिल सकेगी। इसके जरिए हाईडेफिनेशन मोबाइल टीवी और वीडियो कान्फ्रेंसिंग भी की जा सकेगी।

सिब्बल ने माना कि 3जी सेवाओं के लिए मूलभूत संरचना में निवेश तथा जरूरी उपकरणों की कमी के कारण इसे जनमानस के बीच लोकप्रिय नहीं बनाया जा सका।

सिब्बल ने पत्रकारों से कहा, "हम इस उद्योग को कम कीमत की स्मार्ट फोन के निर्माण के लिए जरूरी माहौल और सुविधा मुहैया कराएंगे। बाकी काम दूरसंचार उद्योग को करना है। यह इस उद्योग के लिए चुनौती है।"

"हम स्वीकार करते हैं कि 3जी सेवा अधिक लोकप्रिय नहीं हो सकी क्योंकि इस क्षेत्र में निवेश की कमी दिखी। स्पेक्ट्रम पाने के लिए कम्पनियों ने हालांकि बड़ी रकम खर्च की। 2जी की तरह 3जी लोकप्रिय नहीं हो सका।"

More from: samanya
30438

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020