Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सचिन मेरी गेंद से डरते थे, शाहरुख धोखेबाज़ निकले:शोएब

shoaib akhter comment on sachin in his biography

23 सितंबर 2011

शोएब अख्तर ने ऐसी बात कह दी है कि उस पर विवाद होना तो तय ही है। शोएब अपनी आत्मकथा 'कंट्रोवर्शली योर्स' में सीधे सीधे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि सचिन उनकी गेंद से डरते थे। सचिन के अलावा उन्होंने शाहरुख खान पर भी धोखा देने का आरोप लगाया है। शोएब कभी शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते थे।
   
शोएब अख्तर को पाकिस्तान टीम से रुख्सत किया जा चुका है। लेकिन लगता है कि सुर्खियों में बने रहने की शोएब की आदत ने ही उन्हें अपनी आत्म कथा में इस तरह की सतही बातों का जिक्र किया है।
उन्होंने अपनी किताब' कंट्रोवर्शली योर्स ' में लिखा है कि सचिन तेंदूलकर उनकी गेंदों का सामना करने से डरते थे।

इसके अलावा शोएब अख्तर ने शाहरुख खान और ललित मोदी पर आईपीएल के दौरान धोखा देने के भी आरोप लगाए हैं। शोएब ने अपनी किताब पत्रकार और लेखक अंशु डोगरा के साथ मिलकर लिखी है। उन्होंने इस आत्‍मकथा में कबूल किया है कि वे मैदान में गेंद के साथ छेड़ छाड़ किया करते थे। इतना ही नहीं उनका तो मानना है कि इस छेड़ छाड़ तो कानूनी तौर पर मान्यता भी दे देनी चाहिए। 

शोएब इस समय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। उनका कहना है कि वे रिटायरमेंट के बाद काफी शांति महसूस कर रहा हैं। इन दिनों शोएब अपने बूढ़े माता-पिता की सेवा में व्यस्त हैं। आत्मकथा के बारे में शोएब का कहना है कि 'मैंने जो लिखा है वह मेरा अनुभव है। इसमें जो कुछ भी है वह सच है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह विवाद का कारण हो सकता है।'

इस किताब में शोएब ने पीसीबी, परवेज मुशर्रफ, वसीम अकरम, जावेद मियांदाद समेत कई नामी-गिरामी हस्तियों पर निशाना साधा है।

More from: samanya
25310

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020