Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

खुद को बेरोजगार महसूस कर रहे हैं कुंदर

shriish kunder flim joker release on 31 aug


13 अगस्त 2012

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक शिरीष कुंदर का कहना है कि जब से उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'जोकर' का काम पूरा किया है, तब से वह खुद को बेरोजगार महसूस कर रहे हैं। 39 वर्षीय शिरीष ने अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।


उन्होंने लिखा, "जैसे-जैसे 'जोकर' का काम पूरा हो रहा है, मेरा काम घटता जा रहा है। मुझे वास्तव में नहीं पता कि मैं अब अपने समय का क्या करूं। बेरोजगार जैसा महसूस हो रहा है।"


अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'जोकर' 31 अगस्त को प्रदर्शित होगी।


वर्ष 2006 में आई 'जान-ए-मन' कुंदर के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म है।

 

More from: samanya
32267

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020