Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाइनी आहूजा ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी

shiney-ahuja-rape-case-04201119

19 अप्रैल 2011

मुम्बई। फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा ने जून 2009 में नौकरानी के साथ बलात्कार करने के मामले में निचली अदालत से दोषी ठहराए जाने के फैसले को मुम्बई उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

उनके वकील श्रीकांत शिवाड़े ने कहा, "न्यायमूर्ति ए. आर. जोशी ने शाइनी को दोषी ठहराने वाले फैसले के विरुद्ध याचिका मंजूर कर ली है।"

निचली अदालत ने शाइनी को इस मामले में सात साल के सश्रम कारावास की सजा दी है।

मुम्बई की एक निचली अदालत ने 30 मार्च को शाइनी आहूजा को नौकरानी के साथ बलात्कार करने के मामले में दोषी पाए जाने पर सात सालों की सजा सुनाई थी।

चिकित्सकों द्वारा बलात्कार की पुष्टि किए जाने पर आहूजा को 15 जून 2009 को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मुम्बई उच्च न्यायालय ने उन्हें अक्टूबर 2009 को जमानत दे दी थी।

आहूजा पर आरोप लगाने के एक साल बाद सितम्बर 2010 में नौकरानी बलात्कार की बात से मुकर गई थी, जबकि चिकित्सा जांच में बलात्कार की पुष्टि हो चुकी थी।

More from: samanya
20130

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020