Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में शर्लिन करेंगी आइटम नंबर

sherlin-item-number-in-kamsutra-3d
17 मार्च 2013

मुंबई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा जल्द ही निर्देशक रूपेश पॉल की फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में एक आइटम गाना करने जा रही हैं। 

रूपेश पॉल ने कहा है कि इस गीत को एक प्रचार साधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

पॉल ने आईएएनएस से कहा, "हां, हम फिल्म में एक आइटम नंबर करने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल प्रचार करने के लिए किया जाएगा। हम जल्द ही इस गाने की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हम इस गाने को फिल्म के अंत में दिखाएंगे।"

इस फिल्म की शूटिंग 20 मार्च से मुंबई में शुरू होने जा रही है।

निर्देशक पॉल ने बताया, "हम एक गीत के दृश्य से इस फिल्म की शुरुआत करेंगे और इसके बाकी हिस्से को जोधपुर में शूट करेंगे।"
More from: samanya
34702

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020