Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' का निर्माण करेगी यशराज फिल्म्स

shekhar will make pani movie


 30 नवंबर 2012

नई दिल्ली। मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर को अपनी लम्बे समय से लम्बित फिल्म 'पानी' के लिए आखिरकार निर्माता मिल गया। यशराज फिल्म्स कपूर की फिल्म का निर्माण करेगी। कपूर ने इसे 'सर्वोत्तम' साझेदारी बताया है। कपूर ने एक बयान में कहा, "मैं लम्बे समय से इस फिल्म की तैयारी कर रहा था लेकिन चाहता था कि कोई भारतीय सहयोगी इस फिल्म के साथ जुड़े। अब मुझे आदित्य चोपड़ा के रूप में एक अच्छा साथी मिल गया है।"


"पानी एक महत्वाकांक्षी फिल्म है और इसके लिए काफी तैयारी की जरूरत है। इसमें काफी खर्चा भी है। ऐसे में यशराज फिल्म्स के रूप में मुझे एक सर्वोत्तम साझेदार मिला है।"


यह फिल्म भविष्य की दुनिया पर आधारित है, जिसमें पानी के लिए युद्ध होते हैं। पानी पर अंतर्राष्ट्रीय निगमों का अधिकार है और वे नियंत्रण के लिए प्यार को अस्त्र की तरह उपयोग में लाते हैं।


इस फिल्म का निर्माण 2013 के मध्य में शुरू होगा। इसकी शूटिंग भारत और विदेश में होनी है। इसमें संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान देंगे।


 

More from: samanya
33928

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020