Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वरुण हर गुरु का सपना है : श्यामक

varun is dream of every teacher


22 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  नृत्य निर्देशक एवं शिक्षक श्यामक डावर ने कहा कि हर गुरु वरुण धवन जैसा शिष्य चाहता है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण ने अपनी शानदार नृत्य प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया। श्यामक ने वरुण को नृत्य की शिक्षा दी थी। श्यामक ने शाहिद कपूर को भी नृत्य सिखाया था।


श्यामक ने कहा, "चाहे वह वरुण हों या फिर शाहिद मंच ने अनेक कलाकारों को पैदा किया है और मेरे लिए जो भी कलाकार मंच पर जाता है वह स्टार है। वास्तव में हर गुरु वरुण जैसा शिष्य चाहता है। वह उत्कृष्ट प्रतिभा का धनी एवं शानदार इंसान है।"


वरुण ने अपनी फिल्म के गाने 'राधा' पर मंच पर प्रस्तुति दी। उनके शानदार नृत्य ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।


 

More from: samanya
34162

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020