Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब लोग 'बोलो ना' सुनेंगे : शंकर महादेवन

shankar-mahadevan-on-bolo-na-song
19 मार्च 2013

मुंबई। संगीत निर्देशक एवं गायक शंकर महादेवन का कहना है कि 'चिटगांव' फिल्म का गाना 'बोलो ना' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से लोग अब इस गाना को रुचि लेकर सुनेंगे। 46 वर्षीय महादेवन ने सोमवार को एक मुलाकात के दौरान कहा, "जब आपको इस तरह के गाने के लिए पुरस्कार मिलता है तो आपको विश्वास होता है कि ईश्वर है जो देख रहा है कि हम कितनी मेहनत कर रहे हैं। हम चाहते थे कि लोग इस गाने को सुनें। अब लगता है कि लोग सुनेंगे।"

उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं गाना सुनने और इसे पुरस्कृत करने के लिए निर्णायक मंडल के प्रति आभार प्रकट करना चाहूंगा। मैं बहुत खुश और खुशकिस्मत हूं कि मुझे देश का सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार मिला है।"

गीतकार प्रसून जोशी को भी इस गाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
More from: samanya
34714

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020